Bigg Boss 17 Promo Neil Bhatt vs Khanzadi Fight made Aishwarya Sharma Happy – Bigg Boss 17: आपस में भीड़े नील भट्ट और खानजादी, पति को गुस्से में देख खुश हुईं ऐश्वर्या; यहां देखिए प्रोमो, टीवी न्यूज

0 Comments


[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Bigg Boss 17 New Promo: बिग बॉस के नए प्रोमो में नील भट्ट गुस्से में दिखाई दिए। दरअसल, उनकी और खानजादी की बहस होती है। इस बहस की वजह से नील का पारा चढ़ जाता है। वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय बड़ी खुश दिखाई देती हैं। दोनों नील के रिएक्शंस पर हंसती रहती हैं। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या कहती हैं, ‘माय हसबैंड इज बैक बिग बॉस’।  

खानजादी-नील की बहस

प्रोमो की शुरुआत में ऐश्वर्या और खानजादी के बीच कुछ बात होती है। खानजादी, नील से कहती हैं, ‘आप बहुत चिल्लाते हो’। इसके जवाब में नील कहते हैं, ‘आप बिना सच सुने, बिना बात सुने, बोलती रहती हो’। खानजादी कहती हैं, ‘आप अपने से ही अज्यूम करते हो और फिर ऐसे रिएक्ट करते हो’। नील कोई जवाब नहीं देता है। ऐसे में खानजादी चिढ़ जाती है और बोलती हैं, ‘आपको हील होने की जरूरत है’। 

लोटपोट हुईं ऐश्वर्या-ईशा

खानजादी के इस स्टेटमेंट के बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। नील खानजादी को चेतवानी देते हैं। वह खानजादी की नकल उतारते हैं और बोलते हैं, ‘मुझसे पंगा मत लो खानजादी…’। वहीं, ईशा और ऐश्वर्या हंस-हंसकर लोटपोट होती रहती हैं। वे नील को देखकर हंसती रहती हैं। जब नील खानजादी को चेतावनी देता है तब ऐश्वर्या कहती हैं, ‘माय हसबैंड इज बैक बिग बॉस’।

क्या बोल रही है पब्लिक?

प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये ऐश्वर्या इतनी खुश क्यों हो रही है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मत कल के एपिसोड में नील दिखेगा। नील को खानजादी को धन्यवाद देना चाहिए।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये खानजादी सबसे लड़ती क्यों रहती है?’

.

[ad_2]

Source link

Tags: , , , , , , , , , , ,