National lipstick Day: 40 के बाद और पहले इस तरह चुनें लिपस्टिक के रंग, उम्र से पहले नहीं दिखेंगी बूढ़ी

0 Comments


[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट करने के लिए लिपस्टिक काफी जरूरी है। मेकअप किट में भी लिपस्टिक का होना काफी जरूरी है। एक सही लिपस्टिक का रंग आपको आकर्षित बनाने के अलावा आपको यंग दिखाने में भी मदद कर सकता। हर साल 29 जुलाई को नेशनल लिपस्टिक डे मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर जानिए 40 की उम्र के बाद और पहले किस रंग की लिपशेड लगाने से आप यंग दिखेंगी।

40 से पहले कैसा हो लिपस्टिक का रंग

आकर्षित दिखने के लिए सभी लड़कियां सुंदर लिपस्टिक रंगों को चुनना पसंद करती हैं। हालांकि, कई बार वह कुछ ऐसे रंगों को चुन लेती हैं, जिसकी वजह से वह उम्र से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती हैं।लिपशेड चुनते समय अपने स्किन टोन को ध्यान में रखें। स्किन टोन को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें वॉर्म (पीला और गोल्डन), कूल (पिंक और ब्लू) और न्यूट्रल (वॉर्म और कूल का मिक्स) स्किन टोन शामिल है। ऐसे में वॉर्म स्किन के लिए पीच पिंक शेज, ऑरेंज टोन वाले रेड और रोजी पिंक शेड बेस्ट है। वहीं कूल-टोन वाली लड़कियों के लिए प्लम, चेरी, मौवे, क्रिमसन और बैंगनी जैसे नीले रंग अच्छे हैं। न्यूट्रल स्किन टोन क्योंकि कूल और वॉर्म का मिक्स है इसलिए इस तरह की स्किन के लिए दोनों रंग के मिक्स बेस्ट हैं।

40 के बाद कैसा हो लिपस्टिक का रंग

40 की उम्र के बाद यंग दिखने के लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। बहुत ज्यादा डार्क मेकअप आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर सकता है। ऐसे में लिपस्टिक के रंग का भी ख्याल रखें। इस उम्र में  गुलाबी रंग के न्यूड, रेड वाइन, लाल, फ्यूशिया पिंक, ब्राउन कलर अच्छे लगते हैं। अगर आप लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं करती हैं लेकिन अट्रैक्टिल दिखने के लिए किसी शेड को लगाना चाहती हैं तो अपने लिप टोन से दो शेड ऊपर के लिए लिपस्टिक रंग को लगाएं।

Monsoon lipstick: बारिश के मौसम में लुक इंहेंस करने के लिए लगाएं इन रंगों की लिपस्टिक

.

[ad_2]

Source link

Tags: , , , , , , , , , , , , ,