Salman Khan meet an old lady and kissed hugged her at IFFI 2023 – IFFI 2023: भीड़ के बीच सलमान खान अचानक पहुंचे महिला के पास, किया किस, मनोरंजन न्यूज

[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सलमान खान मंगलवार को 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में शामिल होने गोवा पहुंचे। सलमान की पर्सनैलिटी ऐसी है वह जहां कभी जाते हैं ध्यान उन पर ही होता है। फिल्म महोत्सव से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान के साथ सिक्योरिटी के कई लोग हैं। उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा को भी देखा जा सकता है। वह बाहर निकलते हैं और इस बीच वह भीड़ के बीच एक महिला से मिलते हैं। वह उन्हें गले लगाते हैं। दोनों के बीच मस्ती भरी बातचीत चलती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सलमान ने ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट और बेज कलर का ट्राउजर पहना है। वीडियो में दिख रही उम्रदराज महिला दरअसल पत्रकार हैं और सलमान से उनकी पुरानी दोस्ती है। ऐसे में जब सलमान ने उन्हें देखा तो भीड़ के बीच वह अचानक उस महिला के पास पहुंचते हैं। वह उनके माथे पर किस करते हैं और गले मिलते हैं। सलमान का कूल व्यवहार देखकर आस-पास के लोग हंसने लगते हैं।
भतीजी की फिल्म का प्रमोशन
रेड कार्पेट से भी सलमान खान की तस्वीरें आई हैं। वह फिल्म ‘फर्रे’ की टीम के साथ बैठे हैं। अलिजेह के अलावा फिल्म में प्रसन्ना बिष्ट, साहिल महेत और जेन शॉ हैं। इसे सौमेंद्र पाढ़ी ने डायरेक्ट किया है। ‘फर्रे’ 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।
सिनेमाघरों में लगी है सलमान की फिल्म
सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 376 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया।
.
[ad_2]
Source link